सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार दोपहर 2:30 बजे चयन प्रवेश परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।