सिल्ली थाना क्षेत्र के बंता गांव में एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से कीटनाशक पिलाकर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता मुकेश कुशवाहा ने गांव के ही सोनार टोला निवासी विनोद सोनार के पुत्र अभिषेक सोनार के खिलाफ सिल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराई है।