मथुरा: डीग गेट स्थित आजाद मार्केट की दुर्दशा को लेकर पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
शहर के डीग गेट स्थित आजाद मार्केट को 2005 में बनाया गया था लेकिन इसके पश्चात आज तक जिम्मेदार लोगों ने इस मार्केट के रखरखाव की तरफ ध्यान नहीं दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि आज मार्केट की स्थिति बदहाहो गई है जहां मार्केट में लगभग सभी दुकानों में व्यापारी काम कर रहे हैं जिन्हें हादसे का डर लग रहा है तो कुछ दुकान स्वामी ने दूसरी जगह दुकान ले ली।