रैपुरा: कोहरे में नीलगाय बनी हादसे का कारण, जटेरा घाट पर धान से भरा ट्रक पलटा, जिम्मेदारी पर सवाल
Raipura, Panna | Dec 21, 2025 रैपुरा क्षेत्र अंतर्गत मलघन खरीदी केंद्र से धान लेकर बड़गांव वेयर हाउस जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह जटेरा घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर बाल–बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे घनघोर कोहरे के बीच अचानक ट्रक के सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट ग