आरा: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी,पीएमसीएच रेफर,घटना उदवंतनगर के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 उदवंतनगर गांव के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी। ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक उदवंतनगर गांव के राम अयोध्या राम का पुत्र राजा बाबू है।