शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ और तहसील के अधिकारी फील्ड में मौजूद रहे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर बनने से वंचित न रहे। अभियान के दौरान, सभी बूथों पर बीएलओ रविवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर उनके फॉर्म भरवाए।