कन्नौज: सदर तहसील कन्नौज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 58 शिकायतें हुईं प्राप्त, 7 का निस्तारण
सदर तहसील कन्नौज में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष 51 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए