हेरहंज: नगड़ा ग्राम में कोयले के चूल्हे से झुलसी महिला, रिम्स रेफर
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में शुक्रवार कि शाम करीब 7 बजे कोयले के चूल्हे से एक महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान ग्राम निवासी बबलू यादव की पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर स्थिति देख रांची रेफर कर दिया