कुंभराज के छोटे से गांव बदरवा के किसान परिवार का 13 मार्च को खुशियों का नया सवेरा आया। जिला अस्पताल DEIC प्रबंधक विनीत सोनी ने बताया, परिवार की महिला की पहली डिलीवरी हुई। बच्ची के जन्म से पैर टेढ़े आए परिवार घबरा गया। डॉक्टरों की टीम ने समझाया और DEIC केंद्र पर 6 बार कास्टिंग की, टेनोटोमी सर्जरी की नियमित देखभाल से अंशिका के दोनों पर पूरी तरह सामान्य हो गए।