मुरादाबाद: दस सराय पुलिस चौकी से कोहिनूर तिराहे तक नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
दस सराय पुलिस चौकी से कोहिनूर तिराहे तक अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। निगम टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। फुटपाथ पर रखा सामान खुद ही उठाना शुरू कर दिया। इस दौरान नाली नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है।