सक्ती जिले की प्रभारी सचिव किरण कौशल ने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Sakti, Sakti | Nov 18, 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में धान खरीदी कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी सचिव किरण कौशल ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के साथ डोडकी, मसानिया खुर्द सहित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।