हुज़ूर: लायंस क्लब भोपाल ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के विरोध में निकाली मौन रैली
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2024 लायन्स क्लब भोपाल ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर केसाथ हुई वीभत्स घटना के विरोध में मौन रैली निकाली।लायन पीआरओ संजय गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से कोलकाता में घटना घटित हुई है, उससे पूरे भारत में रोष है।जिससे नाराज युवाओं और डॉक्टरों ने भोपाल के अटल पथ प्लेटिनम प्लाजा ( माता मंदिर) से रोशनपुरा (टीटी नगर) तक रैली निकाली।