हिलसा: खड्डी गांव में शौच के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Hilsa, Nalanda | Oct 19, 2024 शनिवार की दोपहर मे हिलसा थाना क्षेत्र खड्डी गांव मे शौच के दौरान तालाब में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान खड्डी गांव के देवकी जमादार के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची है थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी मे जूट गया है।