साली चौका में 17 फरवरी 2026 को नगर परिषद साली चौका में कार्यवाहक अध्यक्ष महोदय श्री जितेंद्र राय (जित्तू भैया) एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 10 में पानी की टंकी से तालाब तक बनने वाले आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया उक्त नाले की लंबाई 210 मी तथा चौड़ाई 1 मी होगी, जिसकी लागत 17 लाख रुपए होगी ।