तिलौथू: केरपा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवक हुआ घायल
केरपा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम सोनू बताया जा रहा है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।