जगदीशपुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीएलओ की बैठक का किया गया आयोजन, एसडीएम और बीडीओ रहे मौजूद
जगदीशपुर प्रखंड सूचना प्रौद्योगिक भवन के सभागार में एसडीएम संजीत कुमार और बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने निर्वाचन सूची के विशेष कार्यक्रम पर बीएलओ के साथ आज मंगलवार दोपहर 3 बजे बैठक की। इस बैठक में 208 बीएलओ ने भाग लिया और दावा आपत्ति एवं नोटिस से संबंधित प्रपत्र और प्रपत्र 7 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम और बीडीओ ने बीएलओ को निर्देश दिया है।