जगदीशपुर: रामदास टोला पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहिया बिहटा स्टेट हाई वे रामदास टोला पेट्रोल पंप के समीप आज सोमवार को दोपहर 1:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि रास्ते जा रही एक सेविका गंभीर रूप से जख्मी हो गई घायल महिला का जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया। इस हादसे में चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।