बकेवर अम्बेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 1 बजे भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।जिला प्रभारी चंदभान सिंह और पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं को शिक्षा दी।