विभूतिपुर: विभूतिपुर विधायक ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को निष्पादन का दिया निर्देश
प्रखंड कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान बीडीओ एवं आवास सहायक द्वारा आवास से वंचित लोगों के नाम जोड़ने के लिए निर्देश दिया गया। पेंशन, जमीन संबंधी समस्या, स्वच्छताग्राही कर्मी के आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी को निष्पादन करने को कहा गया। लोगों ने आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्या के निदान के लिए आग्रह किया। जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई।