झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को सदन के बाहर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया और सरकार का ध्यान इन गंभीर घटनाओं की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बड़कागांव क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएँ, अवैध तस्करी तथा निर्दोष लोगों पर हो रही कार्रवाई को लेकर गहरी चिंता