बदायूं: बनेई गांव में चादर में लपेटकर मासूम को ले जा रही महिला को ग्रामीण ने पकड़ा
Budaun, Budaun | Feb 26, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव निवासी परवेज पुत्र जनाबे आलम की तीन वर्षीय बेटी अनाविया घर के दरवाजे पर भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्ची को गोद में उठाकर चादर में लपेटते हुए गली की ओर बढ़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों को महिला की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया।