मावली में 5 दिन से लापता ढाई साल की बच्ची का शव कुएं में मिला उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता ढाई वर्षीय बच्ची इशिका का शव एक कुएं में मिला। शव गहराई में होने के कारण उदयपुर से नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम बुलाई गई, जिसने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।