किस्को: अनुसेवक बालेश्वर उरांव के निधन पर प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन, 2 मिनट का मौन रखा गया
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड में अनुसेवक के पद पर पदस्थापित बानेश्वर उरांव का निधन बुधवार को शाम 7:00 बजे हो गया। बानेश्वर उरांव पाखर पंचायत के तिसिया हुटाप गांव का निवासी था। बानेश्वर के निधन को लेकर किस्को प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ अरुण और सीओ अजय कुमार की संयुक अगुवाई में गुरुवार को दोपहर 2 बजे शोक सभा आयोजित किया गया।