घोसी: घोसी पुलिस ने बेलाडीह से हत्या के मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात हत्या के मामले में फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुलगुलीया मखदुमपुर गांव निवासी हत्यारोपी रंजीत कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गया जिले के बेला डीह से गिरफ्तार किया गया।