देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वस्थ मतदाता, स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर सर्वे स्टेडियम में दौड़ का आयोजन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में भारतीय सेना, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस, सर्वे ऑफ़ इंडिया, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।