अंबा स्थित प्रखंड परिसर में बुधवार को रबी प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सदियों से कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला रही है। देश की आधी से अधिक आबादी आज भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर है। बिहार को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए उन्नत कृषि प्रणाली को अपनाना