अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद अयोध्या महानगर द्वारा शनिवार शाम 5 बजे शहर के मैत्री मंडप में धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उपस्थित रहे। उन्होंने धर्म रक्षा निधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ा।