उदयपुर धरमजयगढ़: बायसी गांव की महिलाओं ने समिति गठन कर अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाई मुहिम
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बायसी में 8 जून की रात आठ बजे गांव की महिलाओं ने थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में समाज सुधारने का बीड़ा उठाया है गांव की महिलाओं ने समिति गठित कर अवैध शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध करने आज रात गांव में रैली निकाली इस दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित ग्राम पंचायत की महिलाएं रैली में शामिल रही