उदयपुर धरमजयगढ़: कोर्ट से फरार आरोपी को छेड़खानी के नए केस में धरमजयगढ़ पुलिस ने सटीक घेराबंदी कर हाथीगड़ा से किया गिरफ्तार
धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ पुलिस ने एसडीएम न्यायालय से फरार हुए आरोपी विशाल विश्वास को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज उसके गांव हाथीगुड़ा से गिरफ्तार कर दोनों मामलों में रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2 जून 2025 को ग्राम हाथीगुड़ा निवासी विशाल विश्वास के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत धरमजयगढ़ पुलिस ने उस