बूंदी: नायक मोहल्ला भेरुजी के चौक में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया तलवार से हमला गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Bundi, Bundi | Apr 20, 2024 शहर के नायक मोहल्ले के भैरूजी के चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवार से ताबडतोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बून्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु नानक कॉलोनी झूलेलाल मंदिर के सामने रहने वाला मुकेश गोस्वामी घर पर लौट रहा था तभी धर्मराज उर्फ थानेदार नायक ने तलवार से हमला कर दिया।