नानपारा: नानपारा में सड़क निर्माण में अनियमितता पर लोक निर्माण विभाग ने की जांच, विधायक ने विभाग से की थी शिकायत
अंगनूपुरवा बाईपास तिराहे से लेकर सआदत इंटर कॉलेज तक बनी सड़क और सिलेटरगंज से जुड़ा मदननगरा संपर्क मार्ग की जांच करने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम पहुंची जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया में अनियमितताएं मिली नानपारा विधायक की शिकायत पर पहुंची टीम ने सड़क की परत मानक से बहुत कम पाया। टीम ने कहा कि अनियमिताएं मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।