पट्टी: रमईपुर नेवादा गांव निवासी युवक ने साइकिल चोरी की दी तहरीर, पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया बरामद
कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासी तूफानी खान ने साइकिल चोरी की शिकायत पुलिस से की । पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गुरुवार की सुबह कुंदनपुर गांव आया हुआ था।तूफानी खान के अनुसार वह अपनी साइकिल खड़ी कर किसी व्यक्ति से बात चीत कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी साइकिल लेकर फरार हो गया। कुछ समय बाद जब वह लौटा तो साइकिल मौके से