कटेया थाना क्षेत्र के डिह बगही गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका इंदु देवी का अधजला शव मंगलवार को गांव के बथान के पास मिला था। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर केरोसिन व डीजल छिड़ककर शव जलाने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष ने बुधवार को रात 8 बजे बताया