मेदिनीनगर (डालटनगंज): शाहद लोटवा गांव में लूना-मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद लोटवा गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में लूना सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा। शुक्रवार सुबह साढे 11 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।