पुष्कर: पर्वतपुर बाईपास के क्षेत्रवासियों ने पानी के भराव की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर दिया ज्ञापन
Pushkar, Ajmer | Sep 2, 2024 राजस्थान अजमेर जिले के पर्वतपुर बाईपास के क्षेत्रवासियों ने पानी के बराबर की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर उन्हें ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द समस्या से निवारण दिलाने की मांग रखी। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से यहां पानी भरा हुआ है इसके चलते सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।