टिकारी: मध्य विद्यालय अलीपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मियों को विदाई दी गई, टिकारी विधायक ने किया सम्मानित
Tikari, Gaya | Mar 30, 2026 टिकारी के मध्य विद्यालय अलीपुर में विदाई सह दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ। सेवानिवृत्त रसोइया राम ईश्वर राम को भावभीनी विदाई दी गई। जबकि पूर्व प्रधानाध्यापक रामाधीन सिंह व शिक्षक विजय प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विद्यालय परिवार द्वारा विदा किया गया। विधायक अजय कुमार दांगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।