जमुई: सेवा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, दत्त ग्रहण अधिनियम की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Feb 8, 2026 दत्त ग्रहण अधिनियम के तहत बच्चों को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक सेवा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा पारा विधिक सेवक महाराणा प्रताप के द्वारा किया गया।