झांसी: झांसी जीआरपी ने ट्रेन से पकड़ा फर्जी TTE, यात्रियों से वसूलता था जुर्माना, तलाशी में नकली आईडी कार्ड बरामद
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2026 झांसी में ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करने वाले युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गले में इंडियन रेलवे लिखा रिबन डालकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आपको बता दे कि सीतापुर से मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में भीड़ होने पर आरोपी युवक ट्रेन के स्लीपर कोच में चढ़ गया। और यात्रियों से पैसे वसूलने लगा