बरियारपुर: डायवर्सन निर्माण के लिए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया
मंगलवार को 11:00 बजे भू अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार मुंगेर के नेतृत्व में बरियारपुर बाजार बादशाही पुल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वही उन्होंने बताये कि इन लोगों को पूर्व में ही नोटिस दे दिया गया था इसके बावजूद भी नहीं खाली कर रहे थे। आज बुलडोजर के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर बरियारपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह दलवल के साथ उपस्थित रहे।