बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली में दीवार गिरने से साढ़ू के घर आए एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली में अमर सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम बौहारा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर अपने साढू ओमप्रकाश के घर आया था। मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे अचानक पड़ोसी इंद्रजीत की दीवार ओमप्रकाश के घर की तरफ गिर गई। जिसके चलते अमर सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।