जयपुर के चाकसू थाना इलाके में इंस्टाग्राम फ्रेंड के विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। मैसेज के जरिए उसकी दोस्ती विवाहिता से हुई थी। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। चाकसू थाना पुलिस ने दर्ज मामले में फरार आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया रेप के मामले में आरोपी को अरेस्ट किया गया है।