हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव दयालपुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव दयालपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।