मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतला भेड़वा में बीती रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आमतला भेड़वा निवासी नरेश ठाकुर के घर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे चोर छत के रास्ते घर में घुस गया। पीड़िता ने बताया कि चोर कमरे में रखा पर्स खोलकर उसमें रखे दो जोड़ी चांदी की सिकरी,चांदी का बलिया, एक सोने का नाक वाला तथा दो जोड़ी पायल चोरी कर फरार हो गया।