बारुन: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में वेद व्यास आश्रम, बारुण में जिला स्तरीय मत्स्य विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मत्स्य पदाधिकारी राजेश कुमार पंडित ने की. कार्यक्रम में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, मंत्री, सदस्य काफी संख्या में मत्स्य कृषक शामिल हुए.