आरोन: आरोन थाना पुलिस ने देहरी कला गांव से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Aron, Guna | Feb 10, 2026 आरोन थाना के देहरी कला गांव में बाइक चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। 10 फरवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 19 सितंबर 2025 को फरियादी नरेश अहिरवार ने ग्राम देहरी कला ने बाइक चोरी की रिपोर्ट की थी। पुलिस ने खोजबीन की। बीते रोज आरोपी हल्के अहिरवार निवासी ग्राम देहरी कला को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर कार्यवाही की गई है।