देवेंद्रनगर: आगनवाड़ी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव पहुंच कर बरसात में बीमारियों से बचाव के लिए कुआं में ब्लीचिंग घोल डाला जा रहा
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि बारिश का मौसम चल रहा है इसलिए गांव के लोग जहां पर हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है वहां पर कुएं का पानी का उपयोग करते हैं इसलिए सीबीएमओ के निर्देशन में समस्त आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि जितने भी कुएं हैं उन सभी कुआं में ब्लीचिंग घोल डालना सुनिश्चित करें ताकि पानी को शुद्ध रखा जा सके