बांका: झखड़ा गांव में ससुर और देवर ने जमीन पर कब्जा कर महिला के साथ की मारपीट व घर से निकाला, शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 10, 2025 झखड़ा गांव में महिला डेजी देवी व रूबी देवी को उसके ही ससुर बुद्धिनाथ झा और देवर गुंजन झा ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए उसके जमीन पर कब्जा कर लिया। फिर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता दोनों शुक्रवार की दोपहर बाद 2:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।