तलवाड़ा झील पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई सैनियों की पूली के पास की गई, जहाँ एएसआई कैलाश नारायण ने टिब्बी के वार्ड 20 निवासी कृष्ण कुमार पुत्र बाबू राम नायक को पर्ची सट्टा की खाईवाली करते हुए दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 460 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है।