मंझनपुर: व्यापारियों को राहत, जीएसटी एमेनेस्टी स्कीम पर मंझनपुर में बैठक में चर्चा, समस्याओं के समाधान के दिए गए निर्देश
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय व्यापार बन्धु समिति एवं जीएसटी एमेनेस्टी स्कीम-2024 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को समय 4 बजे उदयन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।