लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रेलकर्मी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी व साले ने अनुकम्पा नोकरी पाने के रची पुलिस ने किया खुलासा
Ladpura, Kota | Jun 1, 2024 रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई रेलकर्मी शम्भूदयाल भील की हत्या की साजिश उसकी पत्नी व साले ने अनुकम्पा नोकरी पाने के तहत रची।पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व साले सहित 3 अन्य को गिरफ्तार किया है।साथ ही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी व साले ने 5 लाख में बदमाशों को हायर किया था